महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं द्वारा 'दरवाजा खटखटाओ' कार्यक्रम के तहत घर- घर जाकर आमजनों को उचित पोषण के प्रति जनसाधारण को जागरूक किया गया। सिरूगोरा, ज्वालकाटा, महेशपुर, हतियापाटा, मकरी, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के मतलाडीह, भीतरडारी, निधिरटोला, बगनटोला, नांदुप, सोमायझोपरी, नागाडीह, ग्वालापट्टी तथा अन्य क्षेत्रों के कोलाबदिया, जियान, गोबराडुमा, सिंघपुरा, गुरा, चाकुलिया के पुरनापानी, भाटीन, पोटका के सोहदा, घाटशिला के हेंदलजुड़ी, जगन्नाथपुर, बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया आदि में 'दरवाजा खटखटाओ' कार्यक्रम का संचालन आज किया गया।
*घर-घर जाकर दिया जा रहा 'सही पोषण देश रौशन' का सन्देश*
आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ-साथ आसपास के गाँव में भी पोषण रैली निकालकर जन-जागरण किया जा रहा है। कुपोषण को दूर करने में आंगनबाड़ी केन्द्रों की मुख्य भूमिका है। इसमें बच्चों के उचित विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं।
हमने ये ठाना है , कुपोषण दूर भगाना है
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं उत्साह पूर्वक भाग ले रहीं हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने का काम संबंधित पोषक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेन्द्र में प्रतिनियुक्त एएनएम द्वारा भी किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के दौरान पोषण के पाँच सूत्र- पहले सुनहरे 1000 दिन, एनेमिया मुक्त भारत, डायरिया प्रबंधन, स्वच्छता एवं साफ सफाई, पौष्टिक आहार पर विशेष चर्चा-परिचर्चा किया जा रहा है। व्यवहारिक जानकारी देते हुए गर्भवती, धात्री, किशोरियों और बच्चों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दाल, दूध, फल, साग, हरी सब्जियाँ आदि खाने का सुझाव दिया जा रहा है ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए आहार सम्बन्धित अहम जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा के साथ जमशेदपुर से संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट






0 comments: