पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर पटमदा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य समद द्वारा आज अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय, धुसरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली तथा आवासीय विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में अवस्थित हॉस्टल, नए बन रहे शिक्षक आवास, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया गया। हॉस्टल के निरीक्षण के क्रम में उन्होने देखा कि वर्ष 2008 में जो बिस्तर उपलब्ध कराया गया था वही आज तक है, बिस्तर बदलने हेतु प्रस्ताव देने के लिए प्रधानाध्यापक को निदेशित किया गया ताकि इसके लिए विभाग से मांग की जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बच्चों के समग्र विकास हेतु शिक्षकों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रोत्साहित करने को कहा गया। इस दौरान उन्होने स्पोर्टस रूम का भी निरीक्षण किया एवं खेल सामग्री का अवलोकन किया।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा के जमशेदपुर से अमरबीर सिंह लवली की रिपोर्ट






0 comments: