*ब्रेकथ्रू का यह अभियान काबिलेतारीफ- बीडीओ वेद प्रकाश*
किशोर किशोरियों के शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर ब्रेकथ्रू संस्था टेकारी प्रखंड के मखदुमपुर हाई स्कूल पर नुक्कड़ नाटक और वीडियो वैन की प्रस्तुति और उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने, लड़का लड़कियों को शिक्षा में बराबर के मौके देने की शपथ दिलाने के साथ समापन हुआ। 20 दिवसीय शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम कोंच और टेकारी प्रखंड के 40 गावों में नुक्कड़ नाटक और वीडियो वैन का आयोजन कर उसके माध्यम से लगभग 50 हजार ग्रामीणों व मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। इस मौके पर वेद प्रकाश (बीडीओ) टेकारी प्रखंड ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में माहवारी को लेकर कई तरह के मिथक है जो लड़कियों के विकास में बाधक है। अतः हम सभी को मिलकर इस मिथक को तोड़ना होगा। टेकारी एस डी पी ओ नागेंद्र सिंह ने कहा कि लड़का लड़की का कम उम्र में विवाह होने से ना सिर्फ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य प्रभावित ही नहीं होती है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। गौरतलब है कि ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा गांधी मैदान गया से जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जो कोंच और टेकारी प्रखंड के 40 गांव में नुक्कड़ नाटक और वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, लैंगिक हिंसा व बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को "आओ शर्म छोड़ें-स्वास्थ्य पर बात करें" शीर्षक के अन्तर्गत किशोर-किशोरियों की उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और बाल विवाह व लैंगिक हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों को बताया गया कि सभी को अपने शरीर और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जानकारी के अभाव में किशोर-किशोरियां गलत जानकारी प्राप्त करते हैं और अज्ञानतावश गलत चीजों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को भी अपने बच्चों से स्वास्थ्य पर बातचीत करनी चाहिए ताकि वे अपनी समस्या को बताएं और अफवाओं और बीमारी से बच सके। इसके साथ ही एक वीडियो के माध्यम से लोगों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से भेदभाव ना करने की अपील किया गया। इस अभियान में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंगज, एस डी ओ गया सतेंद्र सिंह जी, त्री सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह (जेडीयू), वेद प्रकाश (बीडीओ) टेकारी प्रखंड, नागेन्द्र सिंह (एसडीपिओ) टेकारी, आलोक कुमार (एस एच ओ) अलीपुर, अशोक कुमार (सी आई) टेकारी, मगध अकेडमी के निदेश सुधीर कुमार समस्त मुखिया, आशा, सेविका, सहायिका और ग्रामीणों सभी का भरपूर सहयोग मिला।
संजय कुमार, राज्य प्रभारी, ब्रेकथ्रू 9671771841




0 comments: