पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भागाबंदी ग्राम स्थित पुराने पंचायत भवन में भागाबांदी आजीविका महिला संकुल संगठन का आज उद्घाटन किया गया। इस संगठन का निर्माण तीन पंचायतों के 19 ग्राम संगठन की महिला दीदियों द्वारा किया गया है। उद्घाटन समारोह में आंध्र प्रदेश से आयीं सीआरपी ट्रेनर एम. सुजाता तथा ए. अनुसुइया मौजूद थे। एम. सुजाता द्वारा महिला समूह संगठन के कर्तव्य तथा कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया। उन्होने कहा कि कोई भी महिला संगठन अगर बैंक से एक लाख तक का लोन लेता है, तथा उस लोन की राशि को ब्याज सहित ससमय महिला संगठन द्वारा चुका दिया जाता है तो अगली बार उन्हें दो लाख का लोन दिया जाएगा। ऐसा करके महिला संगठन को दस लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। उन्होने कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ मानव का विकास करने में भी महिला समूह संगठन के दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
इस उद्घाटन समारोह में धोलावेड़ा पंचायत के मुखिया सहदेव मुर्मू, पंचायत राज स्वशासन परिषद के प्रखंड समन्वयक गौतम मणि, कनीय अभियंता रूपमणी निराला, BPM JSLPS प्रमोद कुमार,FTC सुबंधु मंडल, CC उदय शंकर शाह, IPRP विक्रम बांनरा समेत 19 ग्राम संगठन की महिलाएं उपस्थित थीं।



0 comments: