आज दिनांक 17 फरवरी को किशोर-किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विवाह व लैंगिक हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आंति गांव पहुंची जहाँ आती पंचायत के मुखिया- दिलीप सिंह, सेविका तब्बासुम, प्रवीण एवं ललिता देवी और काफी संख्या में गांव के लोग नुक्कड़ नाटक को देखा। गौरतलब है कि ब्रेकथ्रू द्वारा 3 फरवरी से 22 फरवरी तक टेकारी और कौंच के गांवों में लोगों को लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूक करने के लिए वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक किये जा रहे हैं। आती की सेविका तब्बसुम जी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें माहवारी के दौरान घबराना नहीं चाहिए बल्कि हमें और सावधानी
बरतनी चाहिए जैसे साफ सफाई से रहना, 6 घंटे पर पैड बदलते रहना आदि । इसके साथ ही साथ अगर हम किशोर किशोरी को इन जानकारियों से वंचित रखेंगे तो जिज्ञासा के चलते किशोर-किशोरियां गलत जानकारी प्राप्त करेंगे और अज्ञानतावश गलत चीजों का शिकार हो सकते हैं। अपने शरीर व स्वास्थ्य की जानकारी न होने के कारण किशोरियां बहुत सी बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं।
एक वीडियो के माध्यम से लोगों को लड़कियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया कि लड़कों और लड़कियों दोनों को शिक्षा के समान मौके मिलने चाहिए क्योंकि यह उनका अधिकार है। अगर हम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं तो यह भी एक तरह की हिंसक है जो गलत है। इसलिए हमें कम उम्र में किशोर-किशोरियों की शादी करने की बजाए उनकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
संजय कुमार, राज्य प्रभारी, ब्रेकथ्रू 9671771841




0 comments: