*प्रखंड- डुमरिया*
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुरली यादव एवं महिला पर्यवेक्षिका माया रानी महतो के द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र कुमड़ाशोल-1 एवं कुमड़ाशोल-2 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों केंद्र खुला पाया गया। कुमड़ाशोल -1 केंद्र में चापाकल एवं शौचालय की स्थिति सुदृढ़ करने हेतु 1 सप्ताह में संबंधित मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेश दिया गया। बच्चों को दी जाने वाली पोषाहार का भी निरीक्षण किया गया तथा हाजिरी पंजी की भी जांच की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सेविका एवं सहायिका को नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनका आवश्यक देखभाल तथा बच्चों के माता-पिता को उनके उचित पोषाहार हेतु नियमित जानकारी देने की बात कही गई।
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा के साथ जमशेदपुर से लवली सिंह की रिपोर्ट




0 comments: